आर्थराइटिस के लिए गिलोय का सेवन कैसे करते हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:06

गठिया में इन 3 तरीकों से करें गिलोय का सेवन

गिलोय एक ऐसी जड़ी-बूटियों है जो कि गठिया के दर्द में कारगर तरीके से काम कर सकता है। इसका उपयोग विभिन्न विकारों में किया जाता है और यह वात और कफ दोष को कम करने में भी मदद करता है। आप गिलोय का कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं। जैसे-

1. गिलोय के चूर्ण लें

जोड़ों के दर्द में गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद है। आप गिलोय का सेवन करने के लिए सुबह खाली पेट पहले तो पानी को गुनगुना कर लें और फिर इसमें एक चम्मच गिलोय का चूर्ण मिला लें। अब इस पानी को पी लें। ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि दर्द को दूर करने में मददगार है। आप इसे सुबह खाली पेट और शाम को भी ले सकते हैं।

2. गिलोय को दूध में उबाल कर पिएं

गिलोय की जड़ों को दूध में उबाल लें और फिर इस दूध में हल्दी मिला कर इसका सेवन करें। ये दूध एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि दूर्द को दूर करने और सूजन से निजात दिलाने में मददगार है। इसके अलावा इस दूध में एंटी-आर्थराइटिक गुण होते हैं जो गठिया और गाउट को कम करने में मदद करते हैं। जोड़ों के दर्द जब तेज हो को दूध में गिलोय की जड़ों को उबाल कर इसका सेवन करें।

3. गिलोय का काढ़ा पिएं

गिलोय का काढ़ा गठिया की समस्या में काफी कारगर है। गठिया में गिलोय का इस तरह से सेवन करने से दर्द से निजात पाने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये यूरिक एसिड को कम करने में भी कारगर तरीके से काम कर सकता है। आप इसको किसी भी तरह से पी सकते हैं। ये आपके लिए कारगर ही होगा। तो, गठिया में करें गिलोय का सेवन और इस समस्या से निजात पाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info